राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर श्री जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ स्वामी भाई-बहन के साथ नौका विहार पर भी निकले। इससे पहले चौक स्थित काली जी मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई। शहर में भ्रमण करते हुए गोमती नदी के कुड़िया घाट पहुंची। वहां भगवान जगन्नाथ ने अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नौका विहार किया। इसके बाद रथ यात्रा वापस बड़ी काली जी मंदिर पहुंची।