फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 02:11 PM IST

बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के लेकर राजधानी लखनऊ में रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंककर नारेबाजी की। हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद करने की मांग की। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा वैश्विक स्तर पर गूंज रहा है। हिंदू संगठन लगातार मुद्दे को उठा रहे हैं। भारत सरकार से इस मामले पर दखल देने की लगातार अपील भी की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया। इसमें मुस्लिम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। 'बांग्लादेश मुर्दाबाद, बांग्लादेश होश में आओ, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो' के नारे लगाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें