पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर लंगड़ा की चौकी के पास शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अयोध्या दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवार पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। वाराणसी निवासी सुजीत दास, पत्नी राखी दास दो बच्चे समोजीत दास और समरजीत दास साथ अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। चालक सोनू पाल कार चला रहा था। अयोध्या से दर्शन करके स्विफ्ट डिजायर कार से वाराणसी वापस जा रहे थे। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर लंगड़ा की चौकी के पास पहुंचे कि कार में अचानक आग लगी। आग लगते ही कार में सवार सभी लोग आनन-फानन में बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।