फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरटीआई अनुदेशक भर्ती का परिणाम न घोषित होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, UPSSSC ऑफिस का किया घेराव

Tue, 25 Mar 2025 11:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में आरटीआई अनुदेशक की भर्ती का परिणाम न घोषित होने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने मंगलवार की सुबह लखनऊ स्थित UPSSSC कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। जल्द ही परिणाम घोषित करने की मांग की। इस मौके पर 150 से अधिक अभ्यर्थी विभूतिखंड स्थित PIC-UP भवन स्थित UPSSSC कार्यालय पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर तैनात है। अधिकारी प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से बात करके उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि PET 2021 में 2406 पदों पर आरटीआई अनुदेशक की भर्ती निकली थी। परीक्षा संपन्न हो गई है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो गया है। इसके बाद भी परिणाम नहीं घोषित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें