फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम महोत्सव में अपनी मिठास घोलेगा गोंडा का दशहरी व चौसा

राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे आम महोत्सव में गोंडा जिले से 12 किसान आम का स्टॉल लगाएंगे। इसके साथ ही यहां से किसानों का अलग से एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा। इसको लेकर उद्यान विभाग ने तैयारी कर ली है। जिले में करीब साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में आम की बागवानी की जाती है। यहां दशहरी, लगड़ा, चौसा, नीलम, बंबईया सहित कई अनेक प्रजातियों के आम की बागवानी की जाती है। किसानों का कहना है कि यहां के आम की मांग उत्तराखंड में अधिक है। इनकी विशेषता यह है कि इनकी मीठी सुगंध होती है। साथ ही रेशेदार-मुक्त गूदा और गहरा पीला रंग होता है। स्वाद भी रसीला होता है। जिले के मनकापुर क्षेत्र के जंगल के आम की लखनऊ, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में आपूर्ति होती है। सहायक उद्यान निरीक्षक गिरीश कुमार मिश्र का कहना है कि आम महोत्सव चार जुलाई से लखनऊ में हो रहा है। इसमें गोंडा के देवीनगर के राम बहादुर मौर्य, हलधरमऊ के परसागोड़री के पदुम नरायन, कटरा बाजार के बखरिया गांव के कप्तान सिंह, रुपईडीह के कुरासी के मदन मोहन, मनकापुर के बंजरिया के शिवेंद्र उपाध्याय, मनकापुर के लमती उकरहवा के रवींद्र कुमार सिंह, मनकापुर के पेरीपोखर के अनिल कुमार, मुजेहना के बनकसिया शिवरतन सिंह गांव के विजय पाल सिंह, कटहर बुटहनी के प्रवीन सिंह ने सहमति दी है। साथ ही अन्य किसान इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा का कहना है कि आम महोत्सव से निश्चित तौर पर किसानों का उत्साह बढ़ेगा। वहां पर मिलने वाली जानकारी से आम को लेकर किसानों में जागरुकता आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें