प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित 'एक पेड़... मां के नाम' अभियान के तहत 9 जुलाई को लखनऊ में 36 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रांगण में 2100 पौधे 15 सेकंड में रोपित करने का लक्ष्य वन विभाग ने रखा है। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त इसमें दो अन्य विद्यालयों के बच्चे शिरकत करेंगे। विभाग के स्तर से मंगलवार पूरे दिन इसकी तैयारी का सिलसिला चलता रहा। इस अभियान के तहत गिनीज बुक में नाम दर्ज करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।