लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी कार्यकर्ता गणेश प्रसाद ने आत्मदाह का प्रयास किया। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि पार्टी ने मुझे नजरअंदाज किया और राज नगर सीट से विवादित व्यक्ति मनोज गुप्ता को टिकट दिया गया। बीजेपी कार्यकर्ता ने पार्टी पर कई संगीन आरोप लगाए ।