उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जून के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी करने जा रहा है। एक बार घोषित होने के बाद यूपी के परिणाम सहित विभिन्न वेबसाइटों पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के हर जिले के स्कूलों से छात्रों के लिए ई-मेल आईडी जेनरेट की जा रही हैं, मेरठ में करीब 70 हजार छात्रों के लिए अब तक आईडी बनाई जा चुकी है। सूचना के अनुसार, ई-मेल के जरिये भी रिजल्ट भेजा जाएगा। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षार्थियों की 2.25 करोड़ से अधिकआंसर शीट का मूल्यांकन अब पूरा हो गया है।