यूपी विधानसभा भवन में PETN मिलने के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच NIA से करवाने की मांग की थी जिसके बाद शनिवार को NIA की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक खबर ये भी आ रही थी इसी दौरान NIA और ATS की टीम को फिर से कोई संदिग्ध पाउडर मिला था जिसे जांच के लिए भेज दिया गया था। लेकिन फिलहाल NIA ने अपनी टीम को विधानसभा में तैनात कर दिया है ताकी जांच हो सके और किसी भी विपरीत स्थिति से निपटा जा सके। बता दें कि जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि विधानसभा परिसर में लगे कई सीसीटीवी कैमरे चल ही नहीं रहे हैं