रविवार को बीएसपी प्रमुख मायावती मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान मायावती बीजेपी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में हर वर्ग परेशान है। मायावती इस दौरान सहारनपुर जातीय दंगे के आरोपी चंद्रशेखर ‘रावण’ को लेकर कहा कि उनका चंद्रशेखर से कोई संबंध नहीं है।