यूपी के सिनेमाघरों में अब राष्ट्रगान के बाद कुंभ मेले का नया लोगो दिखाया जाएगा। ये आदेश योगी सरकार द्वारा जारी किया गया है। सरकार के इस आदेश को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सराहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कुंभ मेला भारत के लिए एक गर्व की बात है।