अब मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की वेबसाइट की सौगात दे रहे हैं। बिल्डर्स को इस पर अपने प्रॉजेक्ट को रजिस्टर कराना होगा। गैर पंजीकृत प्रॉजेक्ट्स के मकान-दुकान एक अगस्त से नहीं बेचे जा सकेंगे। केंद्र ने बिल्डर्स की जालसाजी से बचाने के लिए ये रियल एस्टेट ऐक्ट बनाया था।