विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा से भाजपा में शामिल हुईँ अपर्णा ने शिवपाल के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सीधा और दोटूक जवाब दिया। अपर्णा यादव ने कहा कि उन्हें अगर आना है तो भाजपा अलाकमान से बात करनी चाहिए। अपर्णा ने यह भी कहा कि फिलहाल इस बारे में उनकी शिवपाल यादव से कोई बातचीत नहीं हुई है।