राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पहुंचकर उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। जयंत चौधरी ने राज्यसभा भेजे जाने को अपना सम्मान बताते हुए अखिलेश यादव और गठबंधन के दूसरे दलों का आभार जताया।