लखनऊ में 12 साल की बच्ची मां बनने को मजबूर हुई। दरअसल इस बच्ची के साथ नौ महीने पहले एक शख्स ने हैवानियत की। लोक-लाज के डर से पीड़ित की मां आगे नहीं आई लेकिन आशा ज्योति केंद्र ने एक गुमनाम कॉल के बाद बच्ची मदद की। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा है जिसने पीड़ित बच्ची की सुध नहीं ली।