फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी रेजिडेंसी कॉलोनी में जलभराव, घरों में घुसा पानी

झांसी। बारिश के बाद बालाजी रेजिडेंसी कॉलोनी में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कॉलोनी में पानी भरने के साथ कई घरों में भी पानी घुस गया। इससे लोगों को घरों में रहने और सामान बचाने में दिक्कत हुई। जलभराव के बाद मोटर लगाकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। कॉलोनी निवासी विद्यादेवी और हरगोविंद ने बताया कि कल से मोटर लगाकर पानी निकाल रहे हैं, लेकिन अब भी काफी पानी जमा है। उनका कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद कॉलोनी में जलभराव की समस्या बन जाती है। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें