फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था की कांवड़ लेकर चलीं दो बहनें

झांसी | सावन में भगवान शिव की भक्ति में हर कोई रंगा नजर आ रहा है। इसी आस्था और संकल्प के साथ झांसी की दो बहनें कांवड़ लेकर पैदल यात्रा पर निकली हैं। सीपरी बाजार निवासी निशी और आनंदी रायकवार सुबह पैदल ओरछा पहुंचीं। यहां दोनों बहनों ने बेतवा नदी से कलश में जल भरा और कांवड़ यात्रा शुरू की। कंधे पर कांवड़ लेकर दोनों करीब 30 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करेंगी। इसके बाद लहर की देवी मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का बेतवा नदी के जल से जलाभिषेक करेंगी। भगवान शिव के प्रति दोनों बहनों की यह आस्था और संकल्प अब लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें