फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं बनी सड़क, सिद्धनपुरा में कीचड़ से होकर गुजर रहे लोग

ललितपुर। शहर के वार्ड नंबर-1 सिद्धनपुरा, नेहरू नगर में सड़क के अभाव में स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बारिश के बाद गलियां दलदल में तब्दील हो गई हैं। लोगों को कीचड़ और पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है। पार्षद सोन सिंह यादव उर्फ सोनू से समस्या बताने पर हर बार सड़क नगर पालिका से पास होने और जल्द निर्माण शुरू होने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि चुनाव के समय नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन यहां आई थीं। उस समय उन्होंने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके बाद समस्या देखने के लिए कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो गई है। लोगों ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने में काफी परेशानी होती है। कीचड़ के कारण महिलाएं मंदिर तक नहीं जा पा रही हैं। घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं। आश्वासन से परेशान जनता, कब बनेगी सड़क? स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में उन्हें दलदल और कीचड़ से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें