फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारिया महादेव मंदिर में मां गंगा की महाआरती, पानी वाली धर्मशाला में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

झांसी। वीरांगना की नगरी झांसी में विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना के साथ श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया सोमवार को पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर परिसर में मां गंगा की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित किए और जय मां गंगा, हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। गंगा समग्र कानपुर प्रांत झांसी महानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में काशी-बनारस से आए विद्वान पुरोहितों ने काशी और हरिद्वार की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की महाआरती की। इस दौरान मां गंगा के प्रति श्रद्धा और आस्था का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सह संयोजक राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। अतिथियों ने कहा कि शास्त्रों में मां गंगा की महिमा अपार बताई गई है। सभी लोगों को वर्षा जल और नदियों के जल का संरक्षण करना चाहिए। जल ही जीवन है, इसलिए जल संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन अनिल मुस्तारिया ने किया। पीयूष रावत और महेंद्र भंडारी ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, दुष्यंत चतुर्वेदी, मनीष तिवारी, कमल सहगल, प्रमिल शर्मा, अतुल सिन्हा, संजय कच, सुनील पाराशर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें