फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम राह भी नहीं रोक सकी आस्था, झारखंड धाम में उमड़ा जनसैलाब

गुढ़ा/गरौठा। हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर बुधवार को महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली झारखंड धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों और दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने धसान नदी में स्नान कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। झारखंड धाम के प्राचीन मुख्य मंदिर में विराजमान भगवान राधाकृष्ण के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद नागनाथ पर्वत की गुफा में पहुंचे और वहां विराजमान प्राचीन नागेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प और पूजन सामग्री अर्पित की। हरियाली अमावस्या पर बड़ी संख्या में कांवरिए भी धाम पहुंचे। उन्होंने धसान नदी से जल भरकर पैदल नागनाथ पर्वत की गुफा तक यात्रा की और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कांवरियों के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। दुर्गम रास्तों पर भी नहीं डिगी आस्था धाम तक पहुंचने वाले जंगल के कीचड़युक्त और दुर्गम रास्ते भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं रोक सके। महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन रास्तों को पार कर मंदिर और नागनाथ पर्वत तक पहुंचे। पूरे दिन धाम परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। सेवा समिति ने वितरित किया प्रसाद श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नागेश्वर सेवा समिति की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। समिति के कार्यकर्ताओं ने धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना प्रभारी लहचूरा के निर्देशन में चौकी प्रभारी गुढ़ा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें