फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

ललितपुर। सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच शहर के शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीतापाठ स्थित हजरिया महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। रिमझिम बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें