फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन डालकर भूले जिम्मेदार, उखड़ी सड़क और गंदे पानी से लोग परेशान

झांसी। वार्ड नंबर 35 स्थित ताज कंपाउंड में सनी कॉन्वेंट स्कूल वाली गली में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क उखड़ी पड़ी है और नाली भी बदहाल है। बारिश के दौरान जलभराव होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से निकले लोहे के सरिए हादसे का खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई लोग इनकी चपेट में आकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों में नलों से गंदा पानी भी आ रहा है। बारिश के मौसम में दूषित पानी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। पार्षद से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क और नाली की मरम्मत कराने के साथ पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें