फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

नीरज नरवरिया Updated Thu, 20 Aug 2026 09:59 PM IST

ललितपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पर षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अहिरवार समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर एआई से निर्मित वीडियो एक कथित सपा नेता द्वारा वायरल कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। महासभा ने इसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 अगस्त को घंटाघर पर महासभा के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे ‘कुल्लू’ के खिलाफ एक समाज के लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुतला दहन किया और चप्पलें मारकर गाली-गलौज की। इससे ब्राह्मण समाज में रोष है। पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास की भी जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश बिदुआ, गीता मिश्रा, डॉ. शरद तिवारी, दीपक गोस्वामी, राजेश तिवारी, मुकेश पस्तोर, रितु शर्मा, सुनील पटैरिया, गोपाल दुबे, नीरज गंगेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें