आलू, अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज, हरा धनिया, गरम मसाला, चिली फ्लेक्स, धनिया पाउडर, अमचूर, नमक, ब्रेड क्रम्स और मैदा से घर पर ही बनाएं जबरदस्त आलू लॉलीपॉप कटलेट। ये बनाने में आसान है। इसका कुकिंग टाइम सिर्फ 5 मिनट है। आलू लॉलीपॉप कटलेट को शाम के स्नैक या सुबह के नाश्ते में भी खाया जा सकता है।