फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने फुटपाथ पर रहने वाली महिला का सुना दर्द, रहने की व्यवस्था का दिया भरोसा

कोलकाता। पार्क स्ट्रीट की फुटपाथ पर बच्चे के लिए दूध गर्म करने की घटना के बाद चर्चा में आई महिला मंगलवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में पहुंची। गोद में बच्चे को लेकर पहुंची सीता देवी ने मुख्यमंत्री को अपनी परेशानी बताई। मुख्यमंत्री ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसके परिवार के रहने की व्यवस्था की जाएगी। पार्क स्ट्रीट की घटना को लेकर पिछले कुछ दिनों से सियासी विवाद भी चल रहा है। विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार और नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल पर निशाना साधा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें