हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य के 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी की सौगात लेकर आया है। राज्य में कंडक्टर के पदों पर भर्ती के लिए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार एक मई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।