वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को रियासी रेलवे स्टेशन पर पहली बार रुकी। बुधवार सुबह ट्रेन के कटड़ा से रियासी स्टेशन पहुंचते ही भारत माता की जयघोष के साथ पूरा इलाका गूंज उठा। विधायक कुलदीप राज दुबे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद अध्यक्ष रियासी सर्राफ सिंह नाग व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल व अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर मौजूद रही। सभी लोग इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए एकत्रित हुए।