फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर चक्र विजेता शहीद राजेंद्र सिंह को गांववासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कश्मीर के रक्षक महावीर चक्र शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह का जन्मदिन दिवस उनके गांव पैतृक गांव राजिंद्र सिंह पुरा (बगुना) में कमेटी द्वारा मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र पुर्व सरपंच बृजपाल सिंह, समाजसेवक पंकज सलाथिया आदि गणमान्य नागरिकों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राजेंद्र सिंह को देश का वीर सपूत बताया और कहा कि राजेंद्र सिंह ने जान पर खेल कर कश्मीर को कबायली हमले से बचाया था। 1947 में कश्मीर को पाकिस्तानी हमलावरों के हाथों घिरने से बचाया और दुश्मन से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी। एक ब्रिगेडियर होने के बावजूद सिंह ने एक आर्मी जनरल की भूमिका निभाई और 120 सैनिकों के साथ पाकिस्तानी हमलावरों को तीन दिनों तक घाटी में घुसने से रोके रखा था। शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी इस बहादुरी के लिए स्वतंत्र भारत में पहला महा वीर चक्र मिला था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें