बिजली का बिल ज्यादा आने से परेशान कांजली और छपानू के ग्रामीण बुधवार को रियासी में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन के घरों में पहुंचे बिजली के ज्यादा बिल पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि पहले उनका बिल सौ रूपये से तीन या चार सौ रूपये आता था,लेकिन अब वहीं बिल दस हजार के आस पास पहुंच गया है। ग्रामीणों ने आए हुए बिजली के बिल को माफ करने को कहा।