नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉपरेशन सलाल की तरफ से सीएसआर के तहत रियासी नगर के वार्ड नंबर दो बाल्मिकी मोहल्ला में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कर उसे लोगों को सौंपा। शनिवार को सलाल पावर स्टेशन के ग्रुप जनरल मैनेजर अनीश गोरहा ने रिबन काट कर भवन को बाल्मिकी समाज के लोगों को सौंपा। इस दौरान मौके पर भगवान बाल्मिकी की जय व जय श्री राम के जयघोष भी लगाए गए। मौके पर एनएचपीसी के अधिकारियों को पिंका संधू,गोपाल शर्मा,राकेश कुमार व जोगिंदर शर्मा ने माता की चुन्नी ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस दौरान कहा गया कि बाल्मिकी समाज की तरफ से मोहल्ले में एक भवन बनाने की मांग की थी जिस के बाद एनएचपीसी ने लोगों के लिए भवन का निर्माण करवाया। मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।