केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रख्यात फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शोले फिल्म देखते ही उनकी याद आ जाती है। शायद कोई ऐसा फिल्म प्रेमी होगा जिसने अपने जीवन में शोले फिल्म एक बार ना देखी हो। जम्मू-कश्मीर से उनका काफी गहरा नाता था। इस दुखद क्षण में भाजपा सांसद हेमा मालिनी व उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। धर्मेंद्र जी शोले के जरिए आजीवन अमर रहेंगे।