फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में खुले आसमान तले गूंजेगी रामायण की गाथा, ओपन एयर थियेटर में होगा रामलीला मंचन

रियासी के ओपन एयर थियेटर में होगा रामलीला का मंचन,कलाकार निभायेंगे अहम किरदार। जहां के ओपन एयर थियेटर में रामलीला का मंचन पहले शारदीय नवरात्रि से होगा। रामलीला को श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से करवाया जाएगा जिस में मंडली के पुराने,युवा व नए कलाकार रामचरितमानस के मुख्य दृश्यों का मंचन कर अपनी अदाकारी को दिखाएंगे। रोजाना शाम को रामलीला का मंचन स्टेज पर होगा। कलाकारों की तरफ से अपने किरदारों को निभाने के लिए रिहर्सल को भी शुरू कर दिया गया है। मंडली के चेयरमैन सुदेश कुमार पंडोत्रा व प्रधान संजीव खजुरिया ने बताया कि इस वर्ष रामलीला अपने 136वें वर्ष में प्रवेश करेगी। रामलीला को ले कलाकारों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। बाद में विशाल दशहरा कर रावण मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले भी फूंके जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें