फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी जम्मू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का हुआ भव्य शुभारंभ, 20 प्रतिष्ठित संस्थानों के युवा वैज्ञानिक जुटे

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Updated Mon, 08 Dec 2025 06:46 PM IST

आईआईटी जम्मू में आयोेजित दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के फाइनल में देश के 20 प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के युवाओं वैज्ञानिकों का संगम हुआ है। कर्नाटक, बेंगलुरू, पुणे, नोएड, हरियाणा, तमिलानाडु से आए कुल 120 प्रतिभागी साइबर सिक्योरिटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान ढूढ़ रहे हैं। सोमवार को शुरू हुई प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के प्रतिनिधि पूरे आयोजन पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। एआईसीटीई के प्रतिनिधि सरीम मोईन और प्रतियोगिता के नोडल ऑफिसर प्रो. विजयपाल ने बताया कि चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को 1.50-1.50 लाख रुपए का इनाम, स्कॉलरशिप व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। यह अनुभव उन्हें भविष्य में बेहतर प्लेसमेंट दिलाने में भी काफी मददगार होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें