चिनैनी ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान को लेकर मंगलवार को बीएमओ कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें एसडीएम डॉ रणजीत सिंह कोतवाल के अलावा तहसीलदार पंकज सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मानिक गुप्ता, बीएमओ डॉक्टर सैयद अशरत बुखारी तथा अन्य मौजूद थे । इस दौरान सभी को 21 दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई ।