रियासी के मुख्य बस अड्डे की हालत सुधारे जाने के साथ ही वहां बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की हालत में भी सुधार लाया जाएगा। मंगलवार को स्थानीय विधायक कुलदीप राज दुबे ने विधिवत तरीके से काम को शुरू करवाया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बस अड्डे व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की हालत में सुधार लाने व विकास करने को पहले चरण में एक करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन के साथ मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जनता के साथ किए गए वायदों को धीरे धीरे पूरा किया जा रहा है। विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए इन्हें करवाया का रहा है। इस से पहले विधायक का स्वागत हार पहना कर किया गया।