फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी से शुरू हुई वार्षिक वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत यात्रा, श्रद्धालुओं ने पैदल की भक्ति यात्रा

रियासी से श्री माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत यात्रा रविवार को रवाना हुई। वार्षिक यात्रा का आयोजन श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से किया जा रहा है। मंडली के चेयरमैन सुदेश कुमार पंडोत्रा व प्रधान संजीव खजुरिया ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे यात्रा की शुरुआत नगर के मुख्य बाजार में स्थित भगवान श्री गणेश जी के मंदिर से हुई। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु बस अड्डे से विभिन्न वाहनों में सवार हो कर भमाग तहसील के सुखालघाटी के लिए रवाना हुए। वहां से यात्रा पैदल सुखालगली में स्थित काली माता जी के मंदिर तक गई। इस दौरान पूरी यात्रा पैदल चलते हुए तय की गई। काली माता के मंदिर में माथा टेक व पूजा कर यात्रा वापिसी होगी। यात्रा जंगलगली से उतरेगी और वहां से वाहनों में बैठ वाया मुतल से कटड़ा से रियासी गणेश मंदिर आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें