अरनिया के पिंडी कैंप में 25 वर्षीय सोनिया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिशनाह उपजिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।