विजयपुर क्षेत्र की रहने वाली सिमरन जीत कौर पुत्री लखवींदर सिंह निवासी विजयपुर ने जेकेएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का और अपने परिवार का नाम रोशन किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने किया सम्मानित।इस शानदार उपलब्धि पर डीडीसी मेम्बर सरबजीत जोहल, शिल्पा दुबे, स्वरण सिंह, प्रेम आदि उन्हें फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्वजीत सिंह ने कहा सिमरन कौर की मेहनत, लगन और समर्पण युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयाँ हासिल करें।