फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिवसेना (यूबीटी) की जम्मू को स्थाई राजधानी बनाने की मांग, जिला स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने जम्मू को स्थाई राजधानी घोषित करने, जम्मू संभाग के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए अलग बजट आवंटित करने और जम्मू को पर्यटन मानचित्र पर जगह देने की मांग की। पार्टी प्रमुख मनीष साहनी ने कहा कि जम्मू संभाग को विधानसभा और लोकसभा सीटों में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला, जिसके कारण जम्मू के विकास में भेदभाव हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में भी जम्मू का कोई विकास नहीं हुआ। यदि सरकार ने इन मुद्दों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो शिवसेना ने जिला स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें