फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन सोसाइटी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

निकिता गुप्ता Updated Sat, 19 Jul 2025 05:43 PM IST

सीनियर सिटीजन एंड सिविल सोसाइटी रजिस्टर की तरफ से स्थानीय संयोग घर बैंक्वेट हाल में शनिवार को एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। श्री माता वैष्णों देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से आए कार्डियोलॉजी डॉक्टर मुकेश कुमार शर्मा व यूरोलॉजी डॉक्टर शिव कुमार शर्मा ने आए हुए मरीजों की जांच की। हाल में आने वाले मरीजों की रजिस्ट्रेशन की गई इस के बाद डॉक्टर ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। सोसाइटी के प्रधान नंद शर्मा ने बताया कि कुछ लोग बेहतरीन उपचार के लिए नारायणा अस्पताल नहीं जा सकते लोगों की सुविधा के लिए शिविर लगाया गया जहां पर आए विशेषज्ञ डॉक्टर ने आने वाले लोगों को सलाह परामर्श दिया। कुछ टेस्ट मौके पर ही किए गए जिनकी रिपोर्ट भी डॉक्टर को दिखाई गई। आए हुए लोगों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समय समय पर लगा इस का लाभ आम लोगों को देना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें