नगर परिषद में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। हड़ताल करने वाले कर्मचारी पिछले दिनों की भक्ति ही वीरवार सुबह ऑफिस में पहुंचे व परिसर में धरने पर बैठ गए। नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। स्थानीय दुकानदार दुकानों से निकलने वाले सूखे कूड़े को जला कर छुटकारा पा रहे है। वहीं बस अड्डे,नई बस्ती चौक के आस पास गीला कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कूड़े में से बदबू आने लगी है वहीं हल्की बारिश के बाद बाजारों में कीचड़ भी काफी मात्रा में फैलने लगा है। खास कर गली के मुहानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि जब तक उन की मांगे को पूरा नहीं किया जाएगा वह लोग काम पर वापिस नहीं लौटेंगे।