भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपने परिवार के संग कश्मीर की वादियों की सैर कर रहे हैं। गुलमर्ग में सचिन तेंदुलकर स्नो स्कूटर चलाते हुए नजर आए है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसे सूचना विभाग ने जारी किया है। गुलमर्ग में बुधवार से खेल इंडिया विंटर गेम्स की शुरुआत हो गई है, जो कि 25 फरवरी तक जारी रहेंगी।