गांदरबल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला अध्यक्ष मलिक जाहूर अहमद ने जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण जन मुद्दों को सामने रखा। उन्होंने स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की अपील की। मलिक जाहूर ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने प्रशासन से जनहित की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने और जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।