प्रमंडल प्रमंडल ब्लॉक में बारिश के चलते हर क्षेत्र में लोगों का नुकसान हुआ है सड़कों का बिजली का पानी का मकान का इसी कड़ी को देखते हुए बहुत ही गरीब और मकान घरों बेघर हुए लोगों को आज विधायक चंद्रप्रकाश गंगा की तरफ से राशन वितरित किया गया जिनमें लोगों को तुरंत राहत देने के लिए जिनके घर में राशन तक भी नहीं बचा है उनको राशन की सहायता देने के लिए प्रमंडल में करीब-तीस परिवारों को आज राशन वितरण किया गया इस मौके पर चंद्र प्रकाश गंगा ने सभी लोगों को इस संकट की घड़ी में एकजुट होने और आपसी भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा दी और हर जरूरतमंद को सहायता करने की बात कही इस मौके पर चंद्रप्रकाश गंगा ने लोगों को कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा पूरा राज्य ,संस्थाएं, लोग होकर मानवता के लिए काम कर रहे हैं और बताया कि पहले प्राचीन काल में जब कोई आपदाएं आती थी तो संसाधनों की कमी के चलते उन आपदाओं से बाहर निकलने में बरसों लग जाते थे और लोगों को उस संकट से निकाला बहुत मुश्किल होता था ऐसे संकटों से आज संसाधनों के बल पर बहुत जल्दी बाहर निकाला जा सकता है और इस संकट की घड़ी में भी हम लोग बहुत जल्दी उबर कर बाहर आएंगे इस बात में कोई संदेह नहीं की उत्तर भारत में इन बारिश की वजह से बहुत लोगों का नुकसान हुआ है लेकिन धीरे-धीरे हम इस संकट से भी बाहर निकलेंगे। विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने लोगों को भी आपस में एकजुट होकर जरूरतमंद की मदद करने की अपील की और इस मौके पर यह भी बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद का विश्वास देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के लोगों को 206 करोड़ रूपए की सहायता की घोषणा की है इसके साथ-साथ स्थानीय विधायकों ने अभी अपने-अपनी कोष से एक-एक करोड रुपए की सहायता जिला विकास उपायुक्तों को सौंप दी है ताकि जरूरतमंद लोगों को जल्दी से जल्दी राहत दी जा सके।