फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश मंदिर में रामायण पाठ का हुआ समापन, नवग्रह पूजा और हवन से गूंजा बाजार

नगर के मुख्य बाजार वार्ड चार में स्थित भगवान गणेश जी के मंदिर में मंगलवार सुबह शुरू किए गए रामायण पाठ का समापन बुधवार को हुआ। पंडित चमन लाल शर्मा ने मंत्रोंउच्चारण के साथ आरती की इस के साथ ही नवग्रह पूजा हुई। बाद में हवन किया गया जिस में आहुतियां डाली गई बाद में पूर्णाहुति हुई जिस में सभी दुकानदारों ने बारी बारी से पहुंच कर आहुति दी। इस के बाद कंजक पूजन कर बाजार में आने वाले लोगों को हलवा प्रसाद बांटा गया। गणेश मंदिर कमेटी के प्रधान विवेक आनंद ने बताया कि हर वर्ष गणेश चतुर्दशी के अवसर पर मंदिर में भंडारा करवाया जाता है जोकि किसी कारणवंश बुधवार को नहीं हो सका अब आने वाले बुधवार तेईस अप्रैल को वार्षिक भंडारा होगा जिस में लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा। भंडारे के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें