जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में काम छोड़ हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। ऐसी कड़ी में आज कर्मचारियों ने बीसी रोड स्थित जल शक्ति विभाग के कार्यालय से सीएम आवास तक विरोध रैली निकाली। हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने सरकार से नियमित करने की मांग की। विभाग के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी की थी।