जम्मू के सतवारी फलां में बीते गुरुवार को गोली लगने से हुई युवक की मौत की जांच रियासी के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निष्पक्ष तरीके से करने की मांग की। शुक्रवार जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय को कई लोग डाक बंगला के पास इकट्ठा हुए इस दौरान युवक परवेज की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया साथ ही कहा कि युवक पर किसी भी पुलिस स्टेशन में कोई मामला दर्ज नहीं था वह किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं था। उस को किस अपराध के लिए गोली मारी गई इस की जांच प्रदेश सरकार व एलजी प्रशासन की तरफ से बिना किसी दवाब के व निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने नारेबाजी भी की।