सांबा में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा द्वारा महाराजा गुलाब सिंह जी के राजतिलक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभा के सदस्यों ने महाराजा गुलाब सिंह जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और खेलों के प्रति प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया। इसी उद्देश्य से रात्रि वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिससे युवाओं में खेल भावना और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।