चिनैनी कस्बे में रविवार की रात को कस्बा वासियों ने बिजली विभाग तथा जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के कारण बिजली तथा पानी की समस्या पैदा हुई थी जिसे अभी तक हल नहीं किया गया है । लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि इतना सुस्त रवैया होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है दुकानदारों का कार्य ठप हो गया है जबकि पानी के बिना लोगों की दिनचर्या पर भी काफी असर पड़ा है । मौके पर एसडीएम ने पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए।