केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए आम बजट की लोगों ने सराहना की। बजट को आम लोगों के लिए हितकारी बताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट शनिवार को पेश किया उस से देश के हर वर्ग खास कर के मिडिल क्लास लोगों को फायदा होगा। लोगों ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सही बजट पेश किए जाने पर धन्यवाद दिया।